तेघड़ा में अतिक्रमण कारियों के मकान पर चला प्रशासन का बुलडोजर

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क
तेघड़ा बाजार के स्टेशन रोड में सरकारी भूमि पर अतिक्रमण कारियों द्वारा अवैध रूप से बनाये गये मकान को प्रशासन के द्वारा बुलडोजर से जमींदोज कर भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराया गया। रविवार को अनुमंडल पदाधिकारी राकेश कुमार एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रविन्द्र मोहन प्रसाद के नेतृत्व में अधिकारियों की टीम ने भारी संख्या में पुलिस बल के साथ स्थल पर पहुँच कर सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिये कार्रवाई प्रारम्भ की।

तेघड़ा में अतिक्रमण कारियों के मकान पर चला प्रशासन का बुलडोजर 2अधिकारियों की टीम में एएसडीएम अविनाश कुणाल, डीसीएलआर चन्दन कुमार, अंचलाधिकारी कुमारी रश्मि, प्रखण्ड विकास पदाधिकारी राकेश कुमार, थानाध्यक्ष संजय कुमार आदि शामिल थे। ज्ञातव्य हो कि तेघड़ा स्टेशन रोड में पुराना ब्लॉक के समीप कुछ लोगों ने सरकारी भूमि पर अवैध रूप से भवन बनाकर उसका अतिक्रमण कर लिया गया है जिसमें न्यायालय की प्रक्रिया को पूरा होने के बाद अतिक्रमण के विरूद्व कार्रवाई शुरू की गई।

- Sponsored Ads-

तेघड़ा में अतिक्रमण कारियों के मकान पर चला प्रशासन का बुलडोजर 3स्थानीय प्रशासन के द्वारा इस कार्रवाई को लेकर दिन भर बाजार में अफरा तफरी का माहौल बना रहा।विधि व्यवस्था के मद्देनजर स्थल पर धारा 144 लागू कर दी गई थी। शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिये जिला मुख्यालय से बड़ी संख्या में पुलिस बल को बुलाया गया था। स्थल पर महिला पुलिस कर्मियों को भी तैनात किया गया था।

तेघड़ा में अतिक्रमण कारियों के मकान पर चला प्रशासन का बुलडोजर 4इस संबंध में अनुमंडल पदाधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि अतिक्रमण कारियों के विरूद्ध सोमवार को भी अभियान चलाया जायेगा तथा सम्पूर्ण सरकारी भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराने तक यह कार्रवाई चलेगी। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रविन्द्र मोहन प्रसाद ने कहा कि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोकने के लिये पुलिस प्रशासन पूरी तरह से तैयार है।

 

बेगूसराय तेघरा संवाददाता शशिभूषण भारद्वाज की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article