बिहार शरीफ के आईएमए हॉल में मंत्री सुनील कुमार के रक्षाबंधन समारोह में अल्पसंख्यक समुदाय ने बांधी राखी

DNB Bharat Desk
- Sponsored Ads-

वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ. सुनील कुमार द्वारा बिहार शरीफ के आईएमए हॉल में आयोजित रक्षाबंधन समारोह में आज सामाजिक एकता और आपसी भाईचारे की अनूठी मिसाल देखने को मिली। कार्यक्रम में अल्पसंख्यक समुदाय के लोग भी बड़ी संख्या में पहुंचे और मंत्री सुनील कुमार की कलाई पर राखी बांधी।

बिहार शरीफ के आईएमए हॉल में मंत्री सुनील कुमार के रक्षाबंधन समारोह में अल्पसंख्यक समुदाय ने बांधी राखी 2इस मौके पर डॉ. सुनील कुमार ने कहा कि रक्षाबंधन केवल एक त्यौहार नहीं, बल्कि आपसी विश्वास, प्रेम और सौहार्द का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि समाज के हर वर्ग की भागीदारी इस बात का संकेत है कि हम सब एक हैं, और मिल-जुलकर ही राज्य व देश का विकास संभव है।

बिहार शरीफ के आईएमए हॉल में मंत्री सुनील कुमार के रक्षाबंधन समारोह में अल्पसंख्यक समुदाय ने बांधी राखी 3गौरतलब है कि जहां एक ओर बीजेपी की पहचान अक्सर हिंदूवादी छवि के साथ जोड़ी जाती है, वहीं नालंदा जिले में आयोजित इस कार्यक्रम ने उस छवि से अलग एक नया संदेश दिया। सभी समुदायों के बीच मेल-जोल और भाईचारे का संदेश दिया।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article