नालंदा: दिल्ली के ओल्ड राजेंद्र नगर स्थित कोचिंग  सेंटर में हादसे के बाद एसडीओ ने जिले के कई कोचिंग संस्थानों का किया औचक निरीक्षण

DNB Bharat Desk

 

कोचिंग संस्थान संचालकों में मची हड़कंप, कई संस्थान पाए गए बंद

डीएनबी भारत डेस्क

नालंदा-दिल्ली के ओल्ड राजेंद्र नगर में हाल ही में एक कोचिंग सेंटर में हुई दुर्घटना के मद्देनजर  जिलाधिकारी ने इस संबंध में तत्काल कार्रवाई करते हुए एक विशेष जाँच दल का गठन किया, जिसका नेतृत्व अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) अभिषेक पलासिया ने सोमवार को एसडीओ पलासिया ने शहर के विभिन्न हिस्सों में स्थित कोचिंग संस्थानों का निरीक्षण किया।

- Sponsored Ads-

नालंदा: दिल्ली के ओल्ड राजेंद्र नगर स्थित कोचिंग  सेंटर में हादसे के बाद एसडीओ ने जिले के कई कोचिंग संस्थानों का किया औचक निरीक्षण 2उन्होंने धनेश्वर घाट, कागजी मोहल्ला, कचहरी रोड समेत कई स्थानों पर संस्थानों के सुरक्षा मानकों, निबंधन प्रक्रिया, अग्नि सुरक्षा उपायों और अन्य महत्वपूर्ण पहलुओं की गहन जाँच की। जाँच के दौरान पाया गया कि अधिकांश कोचिंग संस्थान बंद थे। केवल एक-दो संस्थान खुले मिले, जिनमें से एक के पास निबंधन नहीं था, जबकि दूसरा किसी भी मानक को पूरा करने में सक्षम नहीं पाया गया।

नालंदा: दिल्ली के ओल्ड राजेंद्र नगर स्थित कोचिंग  सेंटर में हादसे के बाद एसडीओ ने जिले के कई कोचिंग संस्थानों का किया औचक निरीक्षण 3इन दोनों संस्थानों को नोटिस जारी किया गया है। एसडीओ पलासिया ने बताया कि जिन संस्थानों के पास निबंधन नहीं है या जो मानकों के अनुरूप नहीं हैं, उन्हें नोटिस दिया गया है और उन पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि जो कोचिंग संस्थान बंद मिले, उनके विरुद्ध भी कार्रवाई की जाएगी। यह जाँच अभियान निरंतर जारी रहेगा।

नालंदा: दिल्ली के ओल्ड राजेंद्र नगर स्थित कोचिंग  सेंटर में हादसे के बाद एसडीओ ने जिले के कई कोचिंग संस्थानों का किया औचक निरीक्षण 4जिलाधिकारी के आदेशानुसार, दो सप्ताह के भीतर अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करनी है। इस पहल का मुख्य उद्देश्य नालंदा में स्थित सभी कोचिंग संस्थानों में छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।प्रशासन ने सभी कोचिंग संस्थानों से अपील की है कि वे सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन करें और किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतें।

डीएनबी भारत डेस्क

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article