शिवनगर पंचायत में कटाव क्षेत्र का जायजा लेने पहुंचे राज्यसभा सांसद राकेश सिन्हा को करना पड़ा ग्रामीणों के आक्रोश का सामना, लगे मुर्दाबाद और हाय हाय के नारे

DNB Bharat

बेगूसराय जिला के बलिया अनुमंडल क्षेत्र अंतर्गत शिवनगर पंचायत की घटना, ग्रामीण पीछले तीन वर्षों से गंगा के तेज कटाल से हैं परेशान। ग्रामीणों ने कहा जनप्रतिनिधि और प्रशासन जायजा लेने और कटाव निरोधी कार्य के नाम पर सिर्फ छलावा के सिवाय कुछ नहीं किया।

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय में राज्यसभा सांसद राकेश सिन्हा को उस वक्त लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा। जब वह कटाव क्षेत्र का निरीक्षण करने बलिया अनुमंडल के शिव नगर पंचायत पहुंचे थे। दरअसल बलिया अनुमंडल के शिवनगर पंचायत में पिछले 3 वर्षों से गंगा में भीषण कटाव हो रहा है और अब स्थिति यह है कि कटाव धीरे-धीरे आबादी वाले क्षेत्र में तक पहुंच गई है।

- Sponsored Ads-

शिवनगर पंचायत में कटाव क्षेत्र का जायजा लेने पहुंचे राज्यसभा सांसद राकेश सिन्हा को करना पड़ा ग्रामीणों के आक्रोश का सामना, लगे मुर्दाबाद और हाय हाय के नारे 2

इतना ही नहीं कई घर भी गंगा में विलीन हो गए हैं। साथ ही साथ सैकड़ों एकर किसानों की उपजाऊ भूमि भी गंगा में विलीन हो गई। अब लोग यहां से पलायन करने को विवश हैं और तकरीबन 50 परिवार के लोग अपने घर को खाली कर सुरक्षित स्थान की खोज में चले गए हैं।

लोगों का आरोप है कि प्रत्येक वर्ष इस भीषण कटाव के बावजूद सिर्फ जिला प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों के द्वारा स्थल का जायजा लेने का काम किया गया है। और आजतक कटाव निरोधी कार्य के नाम पर सिर्फ लीपापोती की गई। इसी से लोग आक्रोशित थे और जब राकेश सिन्हा लोगों से मिलने पहुंचे तो लोगों ने हाय हाय एवं मुर्दाबाद के नारे लगाए।

बेगूसराय संवाददाता सुमित कुमार बबलू

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article