कृषि विज्ञान केंद्र बेगूसराय के द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस सह प्राकृतिक खेती पर एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन

DNB Bharat

कार्यक्रम में 150से अधिक किसानों ने लिया भाग।

डीएनबी भारत डेस्क 

कृषि विज्ञान केंद्र बेगूसराय के द्वारा मिशन लाइफ स्टाइल फॉर एनवायरमेंट के अंतर्गत विश्व पर्यावरण दिवस सह प्राकृतिक खेती पर एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन किया गया इस कार्यक्रम में लगभग डेढ़ सौ से अधिक किसानों ने भाग लिया। कार्यक्रम का शुरुआत डॉ सुषमा सहित सभी वैज्ञानिक तथा प्रगतिशील किसानों के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।

- Sponsored Ads-

कृषि विज्ञान केंद्र बेगूसराय के द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस सह प्राकृतिक खेती पर एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन 2

कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए डॉ सुषमा टम्टा ने जलवायु परिवर्तन से होने वाले नुकसान के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए जलवायु अनुकूल खेती में उपयोग होने वाले विभिन्न तकनीकों तथा मशीनों के बारे में किसानों के बीच में चर्चा किया। इसके अलावा पशु वैज्ञानिक डॉ विपिन ने प्राकृतिक खेती में होने वाले विभिन्न प्रकार के घटक के बारे में विस्तृत जानकारी दी।

इसके साथ ही डॉ पाटिल ने फलदार वृक्षों के महत्व के बारे में तथा विभिन्न प्रकार के सब्जी की खेती के बारे में चर्चा किया प्रगतिशील किसान अरुण चौधरी ने जलवायु अनुकूल कृषि के विभिन्न तकनीकों का उपयोग के बारे में चर्चा की साथ ही प्रगतिशील किसान रामकुमार ने प्राकृतिक खेती के महत्व के बारे में चर्चा किया।

इसके साथ हैं जलवायु अनुकूल कृषि कार्यक्रम के वरीय शोध सहायक अभय रंजन ने जलवायु अनुकूल कृषि खेती के विभिन्न तकनीकी तथा जलवायु परिवर्तन के दुष्प्रभाव के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए खेती में होने वाले विभिन्न रोग एवं कीट के प्रबंधन के बारे में विस्तृत जानकारी दी। इस कार्यक्रम को सुचारू रूप से संचालन सहायक अमितेश कुमार गौरव के द्वारा किया गया।

बेगूसराय खोदावंदपुर संवाददाता नीतेश कुमार गौतम 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article