वीरपुर में पारिवारिक कलह से तंग आकर युवक ने कर ली ख़ुदकुशी

DNB Bharat

बेगूसराय जिला के वीरपुर थानाक्षेत्र अंतर्गत वीरपुर पश्चिमी पंचायत वार्ड 13 की घटना।

डीएनबी भारत डेस्क 
वीरपुर थानाक्षेत्र अंतर्गत वीरपुर पश्चिम पंचायत के वार्ड नं 13 में मंगलवार को एक 18 वर्षीय किशोर ने परिवारीक कलह से तंग आकर घर को सुनसान देख गले में फंदा लगाकर खुदकुशी कर लिया।

मृतक युवक की पहचान वीरपुर पश्चिम पंचायत के वार्ड नं 13 के भूल्लू यादव के 18 वर्षीय पुत्र सुधांशु कुमार के रूप में हुई है। घटना की सूचना पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

- Sponsored Ads-

ग्रामीणों ने घटना को लेकर बताया कि किसी कारण से मां ने मृतक युवक को डांटा था। आए दिन परिवार में रोज किसी न किसी बात को लेकर बराबर कलह हुआ करता था। और आज घर को सुनसान देख युवक ने गले में फंदा डालकर खुदकुशी कर लिया।

बेगूसराय वीरपुर संवाददाता गोपल्लव झा

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article