भवानंदपुर पंचायत में वार्ड सभा के माध्यम से पर्यवेक्षक एवं स्वच्छता कर्मियों का किया गया चयन

DNB Bharat

बेगूसराय जिला के वीरपुर प्रखण्ड क्षेत्र अंतर्गत भवानंदपुर पंचायत में स्वच्छ गांव समृद्ध गांव के तहत ठोस एवं तरल कचरा प्रबंधन को लेकर मुखिया दीपक कुमार की मौजूदगी में वार्ड सभा का किया गया आयोजन।

डीएनबी भारत डेस्क 
वीरपुर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत भवान्दपुर पंचायत के वार्ड संख्या 15 में लोहिया स्वच्छ फेज 2 के तहत स्वच्छ गांव समृद्ध गांव के अंतर्गत ठोस एवं तरल कचरा प्रबंधन को लेकर आम सभा का आयोजन मुखिया दीपक कुमार की मौजूदगी में किया गया।

जिसमें मन्टुन महतो को वित्तिय वर्ष 2023-24 के लिए स्वच्छता कर्मी के रूप में चयन किया गया। मुखिया दीपक कुमार ने बताया कि स्वचछता पर्यवेक्षक के रूप में विजय कुमार का चयन हुआ है। मौके पर वार्ड सदस्य अजीत कुमार, रमेश पंडित, मोहम्मद मेराज, उप मुखिया प्रतिनिधि संतोष पासवान समेत दर्जनों ग्रामीण मौजूद थे।

- Sponsored Ads-

बेगूसराय वीरपुर संवाददाता गोपल्लव झा

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article