खोदावंदपुर प्रखण्ड में विद्युत स्पर्शाघात से किसान की हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम

DNB Bharat

बेगूसराय जिला के खोदावंदपुर प्रखण्ड क्षेत्र अंतर्गत मेघौल पंचायत के मलमल्ला बहियार की घटना।

डीएनबी भारत डेस्क

शनिवार की रात खोदावंदपुर प्रखण्ड क्षेत्र अंतर्गत मेघौल पंचायत के वार्ड 13 मलमल्ला निवासी बाबू प्रसाद महतो के 44 वर्षीय पुत्र विजय कुमार की विद्युत स्पर्शाघात से दर्दनाक मौत हो गयी। घटना के बावत परिजनों ने बताया कि शनिवार की शाम घर के पास ही खेत मे पटवन कर रहा था।

जहां वह खेत में गिरे विद्युत प्रवाहित बिजली तार की चपेट में आ गया।जिससे उसकी तत्क्षण मौत हो गयी। देर रात तक जब वह खेत से घर नहीं लौटा तो उसकी खोजबीन शुरू की गई। खोजबीन के दौरान वह खेत मे मृत पाया गया।

- Sponsored Ads-

घटना की जानकारी मिलते ही स्वजनों में कोहराम मचा गया। घटनास्थल पर सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गई। घटना की जानकारी स्थानीय थाना को दिया गया। रविवार की सुबह थानाध्यक्ष मिथलेश कुमार, एएसआई अमरजीत सिंह के साथ घटनास्थल पर पहुंच शव को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय भेज दिया।

बूढ़े बाप के सर से जवान बेटे का सहारा उठ गया तो स्वजनों में इस घटना से कोहराम मच गया। मृतक के वृद्ध पिता बाबू प्रसाद महतो एवं मां मुखिया देवी जिसके माथे से जवान और कमाऊ बेटे का सहारा असमय उठ गया उनका रो रोकर बुरा हाल है। मृतक अपने पीछे पत्नी अहिल्या देवी के अलावे पांच पुत्री एवं दो पुत्र छोड़ गया है।

मृतक के तीन पुत्री शादीसुदा है और दो पुत्री प्रियंका और पिंकी अविवाहित एवं दो छोटे पुत्र मनीष और अवनीश छोड़ गए है। सबों को चार अबोध बच्चो के लालन पालन और शादी विवाह की चिंता सता रही है। मृतक विजय काफी मेहनती और मिलनसार युवक था। जिसके निधन से ग्रामीण भी शोकाकुल थे। स्थानीय मुखिया पुरुषोत्तम सिंह, सरपंच प्रतिनिधि सरोज महतो, राजद नेता राम सखा महतो, पूर्व मुखिया साहेब पासवान ने मृतक के घर पर पहुंचकर शोक संतप्त स्वजनों को सांत्वना दिया तथा हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया।

बेगूसराय खोदावंदपुर संवाददाता नीतेश कुमार गौतम 

TAGGED:
Share This Article