अंडा उत्पादन में बिहार निर्भरता की ओर अग्रसर,स्वरोजगार की असीम संभावनाएं-गिरिराज सिंह

DNB Bharat Desk

लेयर फॉर्म में स्वरोजगार की असीम संभावनाएं हैं । इसके साथ साइड में फीड मिल,कार्टून फेक्ट्री, ट्रे फेक्ट्री की स्थापना कर युवाओं को रोजगार दिया जा सकता है।

डीएनबी भारत डेस्क

केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री गिरिराज सिंह बुधवार की दोपहर अंकित लेयर फॉर्म दौलतपुर का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने फॉर्म के निदेशक राम गुलजार महतो के नेतृत्व में अंडा उत्पादक कृषक व व्यवसायियों से संवाद कर आवश्यक जानकारी प्राप्त किया।

उन्होंने फॉर्म मैनेजर राकेश कुमार स्टेप दर स्टेप चूजा पालन से लेकर अंडा उत्पादन तक कि प्रक्रिया से रूबरू हुए। ततपश्चात लेयर फॉर्म गोदाम हाउस में अंडा उत्पादक कृषक और व्यपारियो से संवाद करते हुए मंत्री ने कहा कि लेयर फॉर्म में स्वरोजगार की असीम संभावनाएं हैं। इसके साथ साइड में फीड मिल,कार्टून फेक्ट्री, ट्रे फेक्ट्री की स्थापना कर युवाओं को रोजगार दिया जा सकता है।

- Sponsored Ads-

राम गुलजार महतो जैसे अंडा उत्पादक किसानों ने लेयर फॉर्म स्थापित कर इस क्षेत्र में रोजगार करने व चाहने वाले युवाओं के लिए प्रेरणा पुंज है। प्रदेश में जिस तेजी से लेयर उद्योग स्थापित हो रहा है।

अंडा उत्पादन में बिहार निर्भरता की ओर अग्रसर,स्वरोजगार की असीम संभावनाएं-गिरिराज सिंह 2आने वाले दिनों में बिहार अंडा उत्पादन के क्षेत्र में निर्यातक प्रदेश होगा। इसको कोई नही रोक सकता । भारत सरकार बिहार में इस उद्योग और व्यवसाय के लिए हर सम्भव प्रयासरत है।

इस मौके पर राम गुलजार महतो द्वारा केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, नव निर्वाचित जिलाध्यक्ष राजीव कुमार वर्मा , सांसद प्रतिनिधि अमरेंद्र कुमार अमर , भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष राम कुमार वर्मा को अंगवस्त्र व माला देकर सम्मानित किया।

मौके पर प्रमुख संजू देवी उप प्रमुख नरेश पासवान, भाजपा नेता अनिल सिंह, डॉ. रंजीत सिंह, अजय कुमार, अरुण गुप्ता, गोपाल पासवान उर्फ रंजीत पासवान, उपेंद्र सहनी, राजेन्द्र महतो, अशोक शर्मा सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।

बेगूसराय खोदावंदपुर संवादाता नितेश कुमार की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article