न्याय यात्रा के माध्यम से भाकपा माले ने किया जन संवाद

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

खुदाबंदपुर। भाकपा माले द्वारा विगत 16 अक्टूबर से जारी बदलो बिहार न्याय यात्रा कार्यक्रम के तहत पद यात्रियों का जाता गुरुवार को खुदाबंदपुर पहुंचा। जहां पहुंचने पर भा क पा नेता अवधेश कुमार के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने जातथा का जोरदार स्वागत किया ।यहां पर मौजूद ग्रामीण  किसान मजदूरों को संबोधित करते हुए पार्टी के जिला सचिव दिवाकर कुमार ने कहा की सामंती और अपराधियों का पूरे प्रदेश में नापाक गठबंधन और बोलबाला है। मौजूदा सरकार में गरीबों मजलूमों पर अत्याचार बढ़ गया है। महिलाओं के साथ उत्पीड़न, हत्या ,बलात्कार डकैती रोजमर्रा की बातें हो गई है।

वर्तमान सरकार पूरी तरह फेल है। भूमि सर्वे और स्मार्ट मीटर के नाम पर प्रदेश की जनता को परेशान कर रही है सरकार। देश में सांप्रदायिक शक्तियां नफरत की राजनीति कर रही है ।इसका खात्मा हेतु हमारा यह न्याय यात्रा गांव-गांव गली गली जा रहा है। आपसे आह्वान है केंद्र और राज्य सरकार के गरीब विरोधी नीतियों के खिलाफ गोल बंद होकर खेत मजदूर किसन, बेरोजगारों और महिलाओं की हक हकूक के लिए आवाज बुलंद करे। इस जन विरोधी सरकार को 87 सत्ता से हटाने  में अपनी  भागीदारी दें।

- Sponsored Ads-

न्याय यात्रा के माध्यम से भाकपा माले ने किया जन संवाद 2कार्यक्रम को माले नेता चंद्र देव वर्मा ,आयशा के असीम आनंद, अवधेश कुमार सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने संबोधित किया।  तत्पश्चात पद यात्रियों का दल गांव भ्रमण पर निकल गया। पद यात्रियों की टीम प्रखंड के मेघौल, फफोत, मिर्जापुर ,दौलतपुर और चल की चौक होते हुए जगह-जगह नुक्कड़  पर लोगों को संबोधित करते हुए छौंड़ा ही की ओर निकल गया । पद यात्रियों में पार्टी नेता विकास कुमार, संजय ठाकुर ,राम ललित यादव ,सहित अनेक कार्यकर्ता शामिल थे।

बेगूसराय खोदावंदपुर संवाददाता नितेश कुमार की रिपोर्ट

Share This Article