बिहार में राजनीतिक उठापटक के बीच एबीपी सी वोटर सर्वे में लोगों ने कहा कि सीएम नीतीश भाजपा के साथ…

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

बिहार में विपक्षी दलों की बैठक और महाराष्ट्र में राजनीतिक उलट पलट के बीच बिहार में सियासी घमासन मचा हुआ है। हरेक दल इधर से उधर हो रही है और अपनी राजनीतिक गोटी सेंकने के लिए सभी नेता एक दूसरे पर टिप्पणी करने में जुटे हुए हैं। इस बीच एक तरफ भाजपा दावा कर रही है कि राजद अब नीतीश कुमार को सीएम पद से हटाएगी और तेजस्वी यादव बिहार के सीएम बनेंगे तो वहीं दूसरी तरफ बिहार में कयास लगाया जा रहा है कि नीतीश कुमार एक बार फिर भाजपा से हाथ मिलाएंगे।

- Sponsored Ads-

इस बीच एबीपी सी वोटर सर्वे में सामने आया कि मामला महागठनबंधन के पक्ष में रहेगा। सर्वे परिणाम के अनुसार 34 प्रतिशत लोगों ने कहा कि सीएम नीतीश एक बार फिर भाजपा के साथ जायेंगे जबकि 48 प्रतिशत लोगों ने इस बात से इंकार दिया वहीं 18 प्रतिशत लोगों ने पता नहीं का जवाब दिया।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article