सेवा मुक्त हो गए बिहार के अतिथि शिक्षक नहीं मिला वेतन, दर्ज कराया मामला

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

बिहार के अतिथि शिक्षकों को सेवा मुक्त कर दिए जाने के बावजूद अभी तक उनका वेतन भुगतान नहीं हुआ है। अतिथि शिक्षकों ने गांधी मैदान थाना में एजेंसी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। अतिथि शिक्षकों ने अपनी शिकायत में कहा है कि एजेंसी के द्वारा वेतन भुगतान में लगातार आनाकानी की जा रही है।

- Sponsored Ads-

मामले को लेकर राज्य के लगभग सभी जिलों से शिक्षक पटना पहुंच रहे हैं और वे शिक्षा विभाग और एजेंसी के कार्यालय का चक्कर लगा रहे हैं। अतिथि शिक्षकों का आरोप है कि राज्य भर से उनका वेतन बना कर पटना भेजा गया। वे लोग ऑउटसोर्सिंग के माध्यम से सेवा में थे तो उनका वेतन भुगतान प्राइवेट एजेंसी के माध्यम से की जनि थी लेकिन उन्हें आज तक एक भी पैसा वेतन के नाम पर नहीं मिला।

सेवा लेने के बाद बिना वेतन भुगतान दिए उन्हें सेवा से भी हटा दिया गयाा और अब एजेंसी वाले उन्हें उलटे धमकी भी दे रहे हैं। गांधी मैदान थाना में पहुंचे कई अतिथि शिक्षकों ने कहा कि शिक्षा विभाग और एजेंसी के चक्कर में पिस रहे हैं लेकिन कोई सुनने वाला नहीं है। अंतिम में थक हार कर उन्हें थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराना पड़ा है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article