महिला विकास के बारे में देश ही नहीं दुनिया में लिया जाता है नीतीश का नाम, कवि विद्यापति के हैं अनुयायी – विजय चौधरी

DNB Bharat Desk

विद्यापति राजकीय महोत्सव में नीतीश का गुणगान करते रहे मंत्री विजय चौधरी, कहा- कवि विद्यापति के सच्चे अनुयायी है नीतीश कुमार

डीएनबी भारत डेस्क 

समस्तीपुर के विद्यापतिधाम में आयोजित विद्यापति राजकीय मोहत्सव के मौके पर भी वित्त मंत्री विजय चौधरी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का गुणगान करने से नही चुके।उन्होंने कवि विद्यापति के श्रृंगार रस से जुड़ी कविताओं में महिलाओं की महत्ता से नीतीश कुमार के महिला विकास से जोड़कर यहां तक कह दिया कि नीतीश कुमार कवि विद्यापति के सच्चे अनुयायी है। महिला विकास बात की जाय तो देश ही नही आज पूरी दुनिया मे नीतीश कुमार का नाम लिया जाता है।

- Sponsored Ads-

गौरतलब है कवि विद्यापति का जन्म मधुबनी जिले के विस्फी ग्राम में हुआ था। उनके बारे में कहा जाता है कि वे भगवान भोले के इतने बड़े भक्त थे कि उनकी भक्ति से प्रसन्न होकर भगवान उनके घर नौकर बनकर सेवा में रहे थे। लेकिन जब उन्हें अपना शरीर त्याग करने की इक्षा हुई तो वे गंगा के गोद मे अपना प्राण त्याग करने के लिए इसी जगह पर बैठ गए औऱ जिद पर अड़ गए कि जब वे इतनी दूर आ सकते है तो क्या मां गंगा यहां तक नही आ सकती और यही हुआ यहां से 6 किलोमीटर दूर से मां गंगा यहां पहुंची और यह विद्यापति जी की निर्वाण स्थली बन गयी। दस साल से इसे राजकीय महोत्सव के तौर पर मनाया जाता है।

समस्तीपुर से अनिल चौधरी 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article