डीएनबी भारत डेस्क
बेगूसराय में एक दर्दनाक हादसे में पानी भरे गड्ढे में डूबने से दो वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। घटना बछवाड़ा थाना क्षेत्र के रानी 3 चामूवन गांव की है। मृतक बच्चे की पहचान चामूवन निवासी पुनीत कुमार के पुत्र रवि कुमार के रूप में की गई है।
- Sponsored Ads-

बताया जा रहा है कि रवि कुमार आज सुबह खेल रहा था और खेलते खेलते ही वह सड़क किनारे बने गड्ढे के बगल में चला गया और पैर फिसलने से उसके उसकी गड्ढे में डूबने से मौत हो गई। फिलहाल लोगों ने बछवाड़ा थाना की पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
- Sponsored Ads-
