छौराही में प्रेमी युगल की ग्रामीणों कराई जबरदस्ती शादी, पकड़ौआ विवाह कराए जाने की चर्चा, विडियो वायरल

DNB Bharat

बेगूसराय जिला के छौराही थाना क्षेत्र अंतर्गत शाहपुर पंचायत का मामला, सोसल मीडिया पर विडोयो वायरल।

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय में एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें कि एक प्रेमी जोड़े की लोगों के द्वारा जबरन शादी कराई जा रही है। भले लड़का लड़की एक दूसरे से प्रेम करते हैं लेकिन जिस तरह से ग्रामीणों के द्वारा यह शादी करवाई गई है वह कहीं न कहीं पकड़उआ विवाह की याद दिला रही है।

- Sponsored Ads-

छौराही में प्रेमी युगल की ग्रामीणों कराई जबरदस्ती शादी, पकड़ौआ विवाह कराए जाने की चर्चा, विडियो वायरल 2

मामला छौड़ाही थाना क्षेत्र के शाहपुर पंचायत की है। बताया जा रहा है कि शाहपुर पंचायत निवासी रामपुकार महतो की पुत्री खुशबू कुमारी एवं चेरिया बरियारपुर थाना क्षेत्र के कुंभी निवासी दयाराम यादव के पुत्र अभिषेक कुमार का काफी दिनों से प्रेम प्रसंग चल रहा था।

दोनों ही प्रेमी जोड़े छुप छुप कर एक दूसरे से मिलते भी थे।प्राप्त जानकारी के अनुसार एक दिन लड़की के पिता रामपुकार महतो पूरे परिवार सहित कहीं बाहर गए हुए थे और खुशबू इस वक्त घर में अकेली थी उसी वक्त अभिषेक उससे मिलने चला आया। जहां पर लोगों ने दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में ग्रामीणों ने पकड़ लिया और फिर जबरन दोनों की शादी करवा दी।

हालांकि पूछने पर प्रेमी युगल ने एक दूसरे से शादी करने की हामी जरूर भर दी। लेकिन कहीं न कहीं ग्रामीणों के द्वारा इस अंतरजातीय विवाह को अंजाम दिया गया है। फिलहाल पुलिस इस मामले में किसी भी प्रकार की जानकारी से इंकार कर रही है। हलांकि इस मामले का विडियो सोसल मीडिया पर वायरल है। डीएनबी भारत की टीम सोसल मीडिया पर वायरल विडियो के सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

बेगूसराय संवाददाता सुमित कुमार बबलू

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article