दिवाकर गौतम उर्फ रूपेश बने वीरपुर कांग्रेस मण्डल अध्यक्ष

DNB Bharat

कांग्रेस जिला अध्यक्ष अभय कुमार सार्जन ने सर्वसम्मति से वीरपुर मंडल अध्यक्ष किया नियुक्त।

डीएनबी भारत डेस्क 
बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष द्वारा लिए गए निर्णय के अनुसार बेगूसराय जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अभय कुमार सार्जन ने सर्वसम्मति से वीरपुर कांग्रेस कमेटी को और अधिक मजबूत करने के उद्देश्यों से दिवाकर गौतम उर्फ रूपेश कुमार को वीरपुर कांग्रेस मण्डल अध्यक्ष के लिए मनोनीत किया है।

जिस से वीरपुर कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष धर्म राज सहनी, डाक्टर गीता प्रसाद सिंह, डॉ राम सागर प्रसाद सिंह, पूर्व कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष संजीव कुमार, राहुल ठाकुर, निजानंद झा समेत दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दिवाकर गौतम उर्फ रूपेश कुमार को बधाई देते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के प्रति हर्ष व्यक्त करते हुए कहा दिवाकर गौतम उर्फ रूपेश कुमार को वीरपुर कांग्रेस प्रखंड मण्डल अध्यक्ष बनाए जाने से प्रखंड क्षेत्र में कांग्रेस सांगठनिक ढांचे को मजबूत करने में सफलता हासिल करेगी।

- Sponsored Ads-

बेगूसराय वीरपुर संवाददाता गोपल्लव झा

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article