संत यमुना दास ठाकुरवाड़ी दनियालपुर तेघड़ा का वार्षिक सम्मेलन सम्पन्न

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क 

गुरू पूर्णिमा के अवसर पर संत यमुना दास ठाकुरवाड़ी दनियालपुर का वार्षिक सम्मेलन धूमधाम से सम्पन्न हुआ। सम्मेलन में बेगूसराय, खगड़िया, समस्तीपुर आदि जिलों के सैकड़ों प्रतिनिधियों ने भाग लिया। सोमवार को आयोजित वार्षिक सम्मेलन की अध्यक्षता प्रमोद पंडित ने की जबकि संचालन भूपेश पंडित ने किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि उदय प्रजापति ने अपने संबोधन में प्रजापति समाज की ऐतिहासिक पहलुओं पर विस्तारपूर्वक चर्चा करते हुये कहा कि सभ्यता के विकास में कुम्हार जाति का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।

- Sponsored Ads-

डॉ उग्रनारायण पंडित ने कहा कि कुम्हार प्रजापति का गौरवशाली इतिहास रहा है और हमें उसी इतिहास से प्रेरणा लेते हुये एकजुट और संगठित होकर अपने समाज के विकास के लिये प्रयास करना चाहिये। सम्मेलन के दौरान मैट्रिक बोर्ड की परीक्षा में प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण होने वाले कुम्हार प्रजापति समाज से आने वाले दर्जनों छात्रों को मुख्य अतिथि उदय प्रजापति, डॉ उग्रनारायण पंडित एवं कन्हाई पंडित के द्वारा संयुक्त रूप से पुरस्कृत किया गया।

मौके पर डॉ उग्रनारायण पंडित के अलावे सचिव सुधीर पंडित, कोषाध्यक्ष महेन्द्र पंडित, संरक्षक युगेश्वर पंडित, कन्हाई पंडित, शिवचन्द्र पंडित, रामबहादुर पंडित सहित अन्य लोग मौजूद थे।

तेघड़ा, बेगूसराय से शशिभूषण भारद्वाज 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article