राजगीर मलमास मेला देखने जा रहे दो युवक की ट्रेन से गिरकर हुई मौत

DNB Bharat

नालंदा जिला के दीपनगर थाना क्षेत्र के पावापुरी हाल्ट की घटना, ट्रेन में अत्यधिक भीड़ होने के कारण हुआ हादसा।

डीएनबी भारत डेस्क 

नालंदा जिला के दीपनगर थाना क्षेत्र इलाके के पावापुरी हॉल्ट पर ट्रेन से गिरकर दो युवक की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के संबंध में मृतक के परिजनों ने बताया कि हाजीपुर के संजय कुमार साहनी और पहाड़पुरा के प्रेम प्रियदर्शी उर्फ राजा दोनों ट्रेन पर चढ़कर राजगीर मलमास मेला देखने जा रहे थे।

- Sponsored Ads-

बताया जाता है कि ट्रेन में अत्यंत भीड़ होने के कारण दोनों युवक ट्रेन की गेट पर लटके हुए थे। जिसके कारण दोनों युवक पावापुरी हाल्ट पर चलती ट्रेन से गिर गए। जिससे दोनों की मौत हो गई। संजय कुमार साहनी हाजीपुर जबकि प्रेम प्रियदर्शी उर्फ राजा बिहार शरीफ के पहाड़पूरा का रहने वाला बताए जाते है।

इस घटना के बाद दोनों युवकों के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया है। फिलहाल पुलिस दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल भेज दिया है। आपको बता दें कि इन दिनों राजगीर मलमास को लेकर पटना से राजगीर की ओर जाने वाली सभी ट्रेनों में खचाखच भीड़ होती है।

नालंदा संवाददाता ऋषिकेश 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article