बेगूसराय में न्यायालय के आदेश पर नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मामला थाना में दर्ज

DNB Bharat

बेगूसराय जिला के वीरपुर थानाक्षेत्र का मामला, सोए अवस्था में नबालिक लड़की के साथ हथियार के बल पर दुष्कर्म का आरोप।

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय जिला के वीरपुर थानाक्षेत्र अंतर्गत गांव की लगभग 15 वर्षीय नबालिक लड़की ने बेगूसराय न्यायालय में आवेदन देकर अपने ही ग्रामीण प्रिंस कुमार उर्फ गौरव कुमार पर रात के समय जब वह कमरे में सोई हुई थी घर में घुसकर हथियार के बल पर उसके साथ दुष्कर्म किये जाने का आरोप लगाई थी।

- Sponsored Ads-

संबंधित आवेदन के आलोक में पीड़ित लड़की के पक्ष में न्यायालय ने सुनवाई करते हुए वीरपुर थाना को प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई किये जाने का आदेश दिया है। जिसके बाद वीरपुर थाना में न्ययालय के आदेश पर मामला दर्ज कर लिया गया है।इस संबंध में थानाध्यक्ष समरेंद्र कुमार ने बताया कि मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई सुरु कर दिया गया है।

पीड़िता ने दिए आवेदन के माध्यम से बताया है कि मैं घर में सो रही थी कि उक्त व्यक्ति ने मेरे घर में घुसकर पिस्तौल के बल पर मेरे साथ दुष्कर्म किया। और उसने धमकी भी दी कि अगर पूर्व के अपहरण का केस नहीं उठाई तो पूरे परिवार को जान से मार देंगे। जिसके बाद पीड़िता ने न्यायालय में न्याय की गुहार लगाई।

बेगूसराय वीरपुर संवाददाता गोपल्लव झा

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article