तीन लिटर देशी शराब के साथ महिला कारोबारी गिरफ्तार

DNB Bharat

बेगूसराय जिला के वीरपुर थानाक्षेत्र अंतर्गत भवानंदपुर पंचायत के राजापुर का मामला।

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय जिला के वीरपुर थानाक्षेत्र से पुलिस ने एक महिला को देशी शराब के साथ गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। वीरपुर थाना महिला पुलिस पदाधिकारी कुमारी प्रियंका शर्मा ने पुलिस बल के साथ दिवा गस्ती के दौरान यह सफलता पाई है।

- Sponsored Ads-

बताते चलें कि गुप्त सूचना के आधार पर भवानंदपुर पंचायत के वार्ड नं 17 राजापुर में छापेमारी कर तीन लिटर देशी शराब के साथ एक महिला कारोबारी को गिरफतार कर जेल भेज दिया गया है।

इस संबंध में थाना अध्यक्ष समरेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस पदाधिकारी कुमारी प्रियंका शर्मा ने गुप्त सूचना के आधार पर राजापुर से सरिता देवी नाम की एक महिला को बिहार में प्रतिबंधित देशी शराब के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा है।

बेगूसराय वीरपुर संवाददाता गोपल्लव झा

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article