सीपीआईएम नेत्री का निधन, कार्यकर्ताओं में शोक

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय के खोदावंदपुर प्रखंड के दौलतपुर पंचायत के वार्ड सात निवासी रामरक्षी दास का 64 वर्षीया पत्नी व सीपीआईएम नेत्री सुगिया देवी का असामायिक निधन मंगलवार की देर शाम हो गई। निधन की खबर सुनते ही दर्जनों सामाजिक, राजनीतिक कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ गयी। मिली जानकारी के अनुसार सीपीआईएम नेत्री सुगिया देवी काफी लंबे वर्षों से पार्टी की सक्रिय कार्यकर्ता थी।

- Sponsored Ads-

उनके निधन पर पूर्व उप प्रमुख नेतराम यादव, पार्टी नेता मोहम्मद अब्दुल कुद्दूस, मोहम्मद इस्तियाक, मोहम्मद इसमाइल, मदन कुमार, मोहम्मद रुस्तम, विशेश्वर दास, संजीत दास, नेत्री नीलम देवी, सुनीता देवी, राजकुमारी देवी, अनिता देवी समेत अनेक लोग सीपीआईएम कार्यकर्ताओ ने कॉ सुगिया देवी के पार्थिव शरीर पर लाल झंडा डालकर अंतिम विदाई दी। सुगिया देवी के पार्थिव शरीर का दाह संस्कार बूढ़ी गंडक नदी के बाड़ा गांव स्थित समशान घाट में किया गया।

खोदावंदपुर, बेगूसराय से नितेश कुमार 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article