बेगूसराय में मीनी बस में लगी अचानक आग, बड़ा हादसा टला

DNB Bharat

बेगूसराय जिला के पूरा मामला नगर थाना क्षेत्र के कपस्या चौक स्थित एनएच 31 के समीप की घटना।

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय से इस वक्त की बड़ी खबर सामने निकल कर आ रही है। जहां अचानक मिनी बस में आग लग गई। आग लगते ही मौके पर अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। और लोग इधर-उधर जान बचाकर भागने लगे। यह पूरा मामला नगर थाना क्षेत्र के कपस्या चौक स्थित एनएच 31 के समीप की है।

- Sponsored Ads-

बताया जा रहा है कि मिनी बस में अचानक आग लग गई। आग लगते ही मौके पर भगदड़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गया। लोग जैसे-तैसे उस बस से निकल कर अपना जान बचाया। आप तस्वीरो में देख सकते हैं किस तरह से बीच सड़क पर अचानक मिनी बस में आग लगी हुई है। और लोग कैसे इधर उधर भाग रहे हैं।

फिलहाल स्थानीय लोगों ने किसी तरह अपने अस्तर से आग बुझाने का प्रयास किया। फिलहाल इस घटना की सूचना दमकल कर्मी टीम को दी गई है। मौके पर दमकल कर्मी की टीम आग बुझाने में जुटे हुए हैं। फिलहाल इस घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है। अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है कि मिनी बस में आग कैसे लगी है फिलहाल नगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंच कर पूरे मामले की तफ्तीश में जुट गई है।

बेगूसराय संवाददाता सुमित कुमार बबलू

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article