भाई को राखी बांधने जा रही महिला की सड़क दुर्घटना में मौत,परिजनों में मचा कोहराम  

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय जिला अंतर्गत वीरपुर थाना क्षेत्र के बख्तपुर में रोड ऐक्सिडेंट में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी।जिसे स्थानीय लोगों ने नजदीक के एक ग्रामीण चिकित्सकों के यहां इलाज के लिए ले तो गया। जब-तक में डाक्टर कुछ समझ पाते तब तक में घायल महिला ने दम तोर दी।

- Sponsored Ads-

मृतक महिला की पहचान सहुरी पंचायत के वार्ड नं 5 के निवासी शंकर पासवान के 49 वर्षीय पत्नी आरती देवी के रूप में किया गया है। घटना कि सुचना मिलते ही पुलिस थाना में पदस्थापित पुलिस पदाधिकारी विरेन्द्र कुमार ने दल बल के साथ मौके पर पहुंच शव को अपने कब्जे में कर कागजी प्रक्रिया करते हुए पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय भेज दिया है।

भाई को राखी बांधने जा रही महिला की सड़क दुर्घटना में मौत,परिजनों में मचा कोहराम   2घटना के संबंध में प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि मैदा कि ओर से बख्तपुर की ओर पैदल जा रही महिला को एक अनियंत्रित ट्रक्टर ने पिछे से ठोकर ठोकर मारते हुए भाग गया। रोड पर आ जा रहे लोगों ने जब शोर किया तो रोड के आसपास काम कर रहे किसानों ने दौर कर आये तो नजदीक के चिकित्सकों के यहां इलाज के लिए ले गए।

जहां इलाज के दौरान हीं महिला की मौत हो गई है।इस संबंध में परिजनों ने बताया कि सहुरी स्थित अपने घर से असुरारी स्थित भाई के घर भाई को राखी बांधने घर से अकेले ही पैदल जा रही थी।

बेगूसराय वीरपुर संवादाता गोपल्लव झा की रिपोर्ट

 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article