सिमरिया गांव के तीन बच्चे कल देर शाम घर से अचानक गायब, परिजन बच्चों की खोजबीन में दर दर भटकने को मजबूर..

DNB Bharat

बेगूसराय जिला के चकिया थानाक्षेत्र अंतर्गत सिमरिया गांव की शाम 04 बजे की घटना।

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय जिला के बरौनी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत सिमरिया गांव में अचानक एक ही पंचायत के तीन बच्चों का कल शाम से ही लापता होने का मामला प्रकाश में आया है। इस घटना के बाद पीड़ित परिजन सहित ग्रामीणो में बेचैनी का माहौल है।

- Sponsored Ads-

सिमरिया गांव के तीन बच्चे कल देर शाम घर से अचानक गायब, परिजन बच्चों की खोजबीन में दर दर भटकने को मजबूर.. 2

घटना चकिया थानाक्षेत्र अंतर्गत सिमरिया 01 पंचायत के वार्ड 09 की घटना। और तीनों बच्चे इसी वार्ड 09 के निवासी हैं। जानकारों के मुताबिक देर शाम जब बच्चे घर नहीं पहुंचे तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की तो पता चला कि तीनों बच्चे एक साथ देखे गये थे। जिसे 04 बजे शाम के बाद नहीं देखा गया।

वहीं जानकारों के मुताबिक तीनों गायब बच्चे की पहचान सिमरिया 01 पंचायत वार्ड 09 निवासी रजनीश कुमार, आदर्श कुमार एवं अनमोल कुमार के रूप में हुआ है। वहीं 15 सितंबर की देर शाम से ही गायब बच्चों के परिजन तीनों बच्चों की खोजबीन में दर दर की ठोकर खाने को मजबूर हैं। जिनका अभीतक कोई अतापता नहीं चल सका है। इस संबंध में चकिया थाना में कोई आवेदन नहीं दिया गया है।

नोट- पीड़ित परिजन की अपील लापता बच्चों की जानकारी मिलने पर अविलंब मोबाइल नंबर  6299233197 पर संपर्क करें। 

 

 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article