विपक्ष की आवाज को दबाने के लिए देश के अंदर लोकतंत्र को खत्म करने की साजिश- भाकपा

DNB Bharat

राहुल गांधी की सांसद सदस्यता खत्म होने के बाद से पूरे देश स्तर पर केन्द्र सरकार एवं भाजपा के खिलाफ एकजूट विपक्ष का विरोध प्रदर्शन जारी।

डीएनबी भारत डेस्क 
विपक्ष की आवाज को दबाने के लिए देश के अंदर लोकतंत्र को खत्म करने की साजिश के खिलाफ केंद्र सरकार की फासीवादी नीति और तानाशाही रवैया के खिलाफ बरौनी प्रखंड के अंतर्गत विपक्षी एकता को साथ करते हुए केन्द्र  सरकार के खिलाफ प्रतिरोध मार्च निकाला गया।

विपक्ष की आवाज को दबाने के लिए देश के अंदर लोकतंत्र को खत्म करने की साजिश- भाकपा 2

प्रतिरोध मार्च का नेतृत्व भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी बरौनी के मंत्री अरविंद सिंह, बेगूसराय के महासचिव प्रहलाद सिंह, कांग्रेस के महासचिव बद्री सिंह, नंदकिशोर सिंह, दिनेश सिंह, मिनहाज उल हक, सीपीआई के पूर्व मंत्री नूर आलम, अशोक रजक, भैरव पासवान, बरौनी के सहायक मंत्री नवीन सिंह, श्याम बाबू चौधरी, रामाधार सिंह, योगेंद्र सिंह, हरेराम सिंह, वकील रजक सहित आम जनता के साथ बीहट बाजार होते हुए चांदनी चौक पर आकर प्रतिरोध मार्च सभा में तब्दील हो गया।

- Sponsored Ads-

सभा की अध्यक्षता करते हुए अंचल मंत्री अरविंद सिंह ने कहा लड़ाई अभी आर पार की है। भारत की सरकार विपक्ष की आवाज को दबाना चाहता है और लोकतंत्र पर हमला कर रहा है। इतिहास के साथ छेड़छाड़ कर रहा है, महंगाई बेलगाम है, गैस के दामों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है, बेरोजगारों का फौज लंबा है। इन तमाम बिंदुओं से ध्यान हटाने के लिए विपक्ष की आवाज को दबाने का काम मोदी सरकार कर रहा है। जिसके खिलाफ आज तमाम विपक्ष हम एक साथ खड़ा होकर इस प्रकार के कुत्सित प्रयास के खिलाफ प्रतिरोध मार्च किए हैं।

वहीं एटक के महासचिव प्रहलाद सिंह ने कहा कि पहले लड़े थे गोरों से अब लड़ेंगे चोरों से। शहीद परिवारों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान। जहां पर नीरव मोदी का पक्षधर भारत की मोदी सरकार विपक्ष की आवाज को दबाने का काम किया है। जिसके खिलाफ नीचे स्तर से लेकर देश के स्तर तक विपक्ष एकजुट होकर लड़ाई को अंजाम देगा और ऐसी काली ताकत के खिलाफ एकजुटता का परिचय देगा। वहीं सभा के बाद तमाम साथियों ने विचार-विमर्श कर आगे की रणनीति को तैयार करने के लिए बैठक किया है।

बेगूसराय बीहट संवाददाता धर्मवीर कुमार 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article