डीएम ने मलमास मेला की तैयारियों का लिया जायजा, कार्य जल्द पूरा करने का दिया निर्देश

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क 

राजकीय मलमास मेला 2023 के आयोजन पूर्व तैयारी को लेकर आज जिलाधिकारी शशांक शुभंकर ने मेला क्षेत्र में जारी विभिन्न कार्यों का स्थल निरीक्षण किया। ब्रह्मा कुंड के पास श्रद्धालुओं के लिए बड़ा पंडाल बनाया जाएगा इसके लिए वहां स्थित अस्थाई दुकानों को मेला अवधि के लिए दूसरी जगह स्थानांतरित किया जाएगा। इसके लिए अनुमंडल पदाधिकारी राजगीर एवं कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद राजगीर को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।

- Sponsored Ads-

सरस्वती कुंड एवं सरस्वती नदी के जीर्णोद्धार एवं सुंदरीकरण का कार्य लगभग पूरा हो चुका है। जिलाधिकारी ने शेष कार्यों को 5 दिन के अंदर पूरा करने का स्पष्ट रूप से निदेश कार्यपालक अभियंता सिंचाई विभाग को दिया। सरस्वती नदी एवं वैतरणी नदी की आवश्यकता अनुसार उड़ाही एवं साफ-सफाई सुनिश्चित करने को कहा गया।

नालंदा से ऋषिकेश 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article