बेगूसराय में तेज बाइक की चपेट में आने से होमगार्ड का जवान गंभीर रूप से घायल

DNB Bharat

बेगूसराय जिला के बछवाड़ा थानाक्षेत्र अंतर्गत एनएच 28 पर देर रात की घटना।

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक होमगार्ड का जवान घायल हो गया। जिनका इलाज सदर अस्पताल बेगूसराय में चल रहा है। घटना बछवाड़ा थाना क्षेत्र के एनएच 28 की है। घायल जवान की पहचान नयागांव थाना क्षेत्र के सोनापुर डीह निवासी शिवदानी पासवान के रूप में की गई है।

- Sponsored Ads-

बताया जा रहा है कि शिवदानी पासवान बछवाड़ा थाना क्षेत्र के प्रसिद्ध झमटिया गंगा घाट पर श्रावणी मेला ड्यूटी में तैनात थे और बीती रात एक तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया जिससे हुए गंभीर रूप से घायल हो गए।

आनन-फानन में साथियों एवं स्थानीय लोगों के द्वारा उन्हें स्थानीय पीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां से शिवदानी पासवान की नाजुक स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने सदर अस्पताल बेगूसराय के लिए उन्हें रेफर कर दिया है।

बेगूसराय बछवाड़ा संवाददाता सुजीत कुमार 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article