चोर-चोर के शोर से बेगूसराय अस्पताल में मची भगदड़; मासूम के हाथ से गहने खोलकर भाग रहे युवक को भीड़ ने कूटा

DNB Bharat Desk

बेगूसराय से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां सदर अस्पताल परिसर में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक युवक पर बच्चे के हाथ से चांदी का बलिया चोरी करने का आरोप लगा। आरोप है कि चोरी कर युवक मौके से भागने की कोशिश कर रहा था, तभी बच्चे के चिल्लाने पर मौजूद लोगों ने उसे पकड़ लिया और जमकर पिटाई कर दी।

- Sponsored Ads-

घटना के बाद सदर अस्पताल में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। सूचना मिलते ही नगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह आरोपी युवक को भीड़ से छुड़ाकर हिरासत में लिया। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।आरोपी युवक की पहचान लोहिया नगर थाना क्षेत्र के बाघा गांव निवासी सूरज कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि युवक ने एक बच्चे के हाथ से चांदी का बलिया खोलकर भागने की कोशिश की, इसी दौरान बच्चे ने शोर मचा दिया।

चोर-चोर के शोर से बेगूसराय अस्पताल में मची भगदड़; मासूम के हाथ से गहने खोलकर भाग रहे युवक को भीड़ ने कूटा 2शोर सुनते ही अस्पताल में मौजूद लोगों ने युवक को पकड़ लिया और घंटों तक उसकी पिटाई की।वहीं आरोपी युवक का कहना है कि वह सदर अस्पताल में कुत्ते के काटने का इंजेक्शन लगवाने आया था और बच्चों ने उस पर गलत तरीके से चोरी का आरोप लगाया, जिसके बाद लोगों ने उसे पीटना शुरू कर दिया।फिलहाल नगर थाना पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आरोपी से पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई की बात कही जा रही है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article