दिवंगत वामपंथी नेता देवेन्द्र प्रसाद सिंह को श्रद्धांजलि देने वालों की उमड़ी भीड़

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क 

तेघड़ा में दैनिक समाचार पत्र के पत्रकार अशोक कुमार के पिता सह वामपंथी नेता मधुरापुर निवासी देवेन्द्र प्रसाद सिंह का निधन बुधवार की रात्रि में हृदयगति रूकने से हो गया। उनकी आयु लगभग 78 वर्ष थी। वे लम्बे समय से बीमार चल रहे थे। स्व सिंह के निधन का समाचार सुनते ही उनके मधुरापुर स्थित पैतृक निवास पर श्रद्धांजलि देने वालों की भीड़ उमड़ पड़ी।

- Sponsored Ads-

दिवंगत वामपंथी नेता देवेन्द्र प्रसाद सिंह को श्रद्धांजलि देने वालों की उमड़ी भीड़ 2उनके निधन पर भाकपा विधायक रामरतन सिंह, भाजपा नेता कृष्णनंदन सिंह, पूर्व वार्ड पार्षद महबूब आलम, पूर्व मुख्य पार्षद नसीमा खातून, पूर्व वार्ड पार्षद भूषण सिंह, भाजपा नेत्री शालिनी देवी, पूर्व जिला पार्षद सह अधिवक्ता गणेश सिंह, वार्ड पार्षद रामप्रवेश सिंह, नेशनल जर्नलिस्ट एसोसिएशन बेगूसराय के जिलाध्यक्ष सुमित कुमार बबलू, अनुमण्डल पत्रकार संघ तेघड़ा के अध्यक्ष सह अधिवक्ता शशिभूषण भारद्वाज, पत्रकार देवेन्द्र कुमार, विकास वागीश, पत्रकार मनोज कुमार झा, अमित कुमार मिश्रा, धर्मदेव प्रसाद, प्रसिद्ध कवि रामानुज चौधरी, शकील रजा आदि ने पहुँचकर स्व देवेन्द्र प्रसाद सिंह के पार्थिव शरीर पर फूल माला चढ़ाकर श्रद्धांजलि अर्पित की।

मौके पर विधायक रामरतन सिंह ने कहा कि स्व देवेन्द्र प्रसाद सिंह आजीवन वामपंथ से जुड़े रहे। उन्होंने कहा कि स्व सिंह ने हमेशा मूल्यों पर आधारित आचरण का प्रदर्शन किया तथा जीवन में एक आदर्श प्रस्तुत किया। स्व देवेन्द्र प्रसाद सिंह के पार्थिव शरीर को मधुरापुर गंगा घाट में विधिपूर्वक अंतिम संस्कार किया गया। बतातें चलें कि स्व देवेन्द्र प्रसाद सिंह छात्र जीवन से ही राजनीति को करीब से देखा था। उन्होंने एआईएसएफ से राजनीति की शुरूआत किया एवं सेन्ट्रल कोलफील्ड में नौकरी करते हुये ट्रेड यूनियन में जुड़कर काम किया। नौकरी से अवकाश प्राप्त करने के बाद अपने गांव मधुरापुर में आकर भी लम्बे समय तक भाकपा के लिये कार्य किया।

तेघड़ा, बेगूसराय से शशिभूषण भारद्वाज 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article