समस्तीपुर में गैस सिलेंडर रिसाव से लगी आग, 8 घर जले

DNB Bharat Desk

समस्तीपुर: समस्तीपुर में बड़ा हादसा हुआ है जहां गैस सिलेंडर में रिसाव से आग लग गई। आग लगने से आठ घर जल कर राख हो गई। जिसमें लाखों रुपए की संपत्ति का नुकसान हो गया है, वहीं एक व्यक्ति बिजली की तार की चपेट में आने से झुलस गया। घटना दलसिंहसराय के बसढिया वार्ड संख्या 3 की है। आग लगने से मौके पर अफरातफरी का माहौल हो गया।

आग ने देखते ही देखते उग्र रूप ले लिया। लोगों ने आग लगने की सूचना दमकल को दी। स्थानीय ग्रामीण और दमकल की टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। वहीं आग बुझाने के क्रम में एक व्यक्ति बिजली की तार की चपेट में आने से झुलस गया जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

- Sponsored Ads-

समस्तीपुर से अफरोज आलम की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article