अवैध शराब के विरुद्ध छापेमारी में भारी मात्रा में शराब के साथ 9 धंधेबाज गिरफ्तार, दो लॉटरी संचालक भी चढ़ा पुलिस के हत्थे

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय पुलिस अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए लगातार अभियान चला रही है और अवैध शराब की बरामदगी के साथ ही शराब कारोबारियों की गिरफ्तारी भी कर रही है। शुक्रवार की बेगूसराय के तेघड़ा थाना की पुलिस ने अवैध देशी शराब कारोबार के विरुद्ध छापेमारी अभियान में 9 शराब डिलिवरी करने वाले एवं दो लॉटरी संचालक को गिरफ्तार करने के साथ ही भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की।

- Sponsored Ads-

पुलिस ने तेघड़ा थानांतर्गत  दनियालपुर स्थित एनएच 28 पर ओवरब्रिज के के पास से पुलिस ने 9 शराब कारोबारी और दो लॉटरी संचालक को गिरफ्तार किया। इसके साथ ही पुलिस ने एक टेंपो से 180 एमएल की 388 टेट्रा पैक विदेशी शराब भी बरामद किया। वहीं पुलिस ने लॉटरी संचालक के पास से भारी मात्रा में लॉटरी टिकट के साथ ही करीब 28 हजार रुपया भी बरामद किया है।

शराब मामले में गिरफ्तार लोगों की पहचान तेघड़ा थाना के दनियालपुर स्टेशन रोड निवासी उदगार यादव, बजलपुरा वार्ड 14 निवासी बिट्टू कुमार, तेघड़ा वार्ड संख्या 18 निवासी मोनू कुमार, मुतलुपुर निवासी रंजीत यादव उर्फ कारू, दनियालपुर वार्ड नं 5 निवासी सिंदू कुमार व अमरेश कुमार, फुलवरिया थानांतर्गत शोकहरा निवासी रामलगन मिश्रा, सिंघौल थाना के वार्ड संख्या 4 निवासी मुन्नी खातून और पश्चिम बंगाल के उत्तर दिनाजपुर जिलांतर्गत करदंगी थाना क्षेत्र के मादरगाछी निवासी अब्दुल वसीर के रूप में की गई जबकि लॉटरी संचालक की पहचान तेघड़ा थाना क्षेत्र के सलेमपुर टिटू वार्ड संख्या 1 निवासी सुरेंद्र चौधरी और चंदन चौधरी के रूप में की गई।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article