खोदावंदपुर पुलिस ने तीन लीटर से अधिक देशी शराब के साथ एक महिला को किया गिरफ्तार

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

खोदाबंदपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार की रात गुप्त सूचना के आधार पर खोदाबंदपुर पुलिस ने तारा बरियारपुर ग्राम में छापामारी करके तीन लीटर 250 ग्राम देसी दारू के साथ एक महिला को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार महिला की पहचान तारा वार्ड 7 निवासी संजीव पासवान की पत्नी राजकुमारी देवी के रूप में किया गया है।

इस मामले में पुलिस ने उत्पाद अधिनियम के तहत थाना कांड संख्या 132 /024 दर्ज करते हुए उक्त महिला को न्यायिक अभिरक्षा में बेगूसराय भेज दिया है । घटना की जानकारी देते हुए थाना अध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने बताया कि विगत कई दिनों से यह सूचना मिल रहा था कि तारा गांव में उक्त महिला  महुआ शराब का अवैध कारोबार कर रही है।

- Sponsored Ads-

खोदावंदपुर पुलिस ने तीन लीटर से अधिक देशी शराब के साथ एक महिला को किया गिरफ्तार 2 प्राप्त सूचना के आलोक में छापामारी किया गया और उक्त महिला को तीन लीटर 250 ग्राम देशी शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है।

बेगूसराय खोदावंदपुर संवाददाता नितेश कुमार की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article