नालंदा में खेत में काम कर रहे थे दो भाई तभी आए वज्रपात की चपेट में, हुई मौत

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क 

इस्लामपुर थाना क्षेत्र के सकरी गांव में शुक्रवार को ठनका गिरने से दो सहोदर भाइयों की मौत हो गयी। दोनों खेत में काम कर रहे थे, उसी समय वज्रपात की चपेट में आ गये। मृतक की पहचान राजेंद्र महतो के 46 वर्षीय पुत्र बिरजू प्रसाद व 42 वर्षीय विनोद प्रसाद के रूप में की गयी है। ग्रामीण रंजीत पासवान ने बताया कि दोनों भाई गांव के उत्तर खुटियारी खंधा में ट्रैक्टर से खेत जुताई करने के लिए निकले थे। इसी दौरान दोनों भाई करंट के चपेट में आ गए।

- Sponsored Ads-

ग्रामीणों को हल्की बारिश के बाद ठनका की आवाज आयी थी। ऐसा लगा था कि पास में ही ठनका गिरा है। ग्रामीणों की नजर खेत में ही बेसुध पड़े दोनों भाईयों पर पड़ी। शोर मचाकर उसने ग्रामीणों को इकट्ठा किया। दोनों को घर लाया गया। तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। इसके बाद घर में चीख-पुकार मच गयी। वही इस्लामपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि वज्रपात से ही दोनों सगे भाई की मौत हुई है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article