दो आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा जेल

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय जिले के वीरपुर थाना क्षेत्र में वीरपुर थाना की पुलिस ने रविवार की रात गहण छापेमारी कर दो प्राथमिकी अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। मामले को लेकर थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि वीरपुर थाना का नामजद प्राथमिकी अभियुक्त पकड़ी गांव निवासी सीता राम प्रसाद का पुत्र ललन कुमार व सुभाष कुमार को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया।

- Sponsored Ads-

दो आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा जेल 2 उक्त दोनों आरोपी पर वीरपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज है, आरोपी से पुछताछ के उपरांत न्यायिक हिरासत बेगूसराय भेज दिया गया है।

बेगूसराय वीरपुर संवाददाता गोपल्लव झा की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article