फास्टफुड देने में हुई देरी तो ग्राहक ने दुकानदार के नाक में डाला लोहे का सरिया

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क 

बिहार थाना क्षेत्र इलाके के अंबेर मोहल्ले में मामूली से विवाद को लेकर फास्ट फूड दुकानदार ने ग्राहक की नाक में लोहे का सरिया डाल दिया। दरअसल बबलू कुमार ने अपने बच्चों के लिए फास्ट फूड दुकानदार राहुल कुमार की दुकान पर गया था। फास्ट फूड देने में देरी होने पर दुकानदार राहुल कुमार और ग्राहक बबलू कुमार के बीच विवाद हो गया।

इसी विवाद में दुकानदार ने ग्राहक बबलू कुमार की नाक में चाउमीन बनाने वाली लोहे की सरिया डाल दिया जिससे बबलू जख्मी हो गया। फिलहाल जख्मी का इलाज बिहार शरीफ सदर अस्पताल में चल रहा है।

नालंदा से ऋषिकेश 

Share This Article