अग्नि पीड़ितों के बीच ‘आप’ ने वितरित की राहत सामग्री, ‘आपका आंचल’ संस्था ने भी किया सहयोग

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क 

विगत दिनों बछवाड़ा प्रखण्ड के चमथा 2 बड़खुट में हुये भीषण अग्निकांड में पीड़ित परिवारों के बीच आम आदमी पार्टी के द्वारा राहत सामग्री का वितरण किया गया। बताते चलें कि 16 जून को इस अग्निकांड में एक दर्जन गरीबों का घर एवं उसमें रखा अनाज, कपड़ा फर्नीचर सहित सभी सामान जलकर राख हो गया था। आम आदमी पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने जोनल प्रभारी आर एन सिंह के नेतृत्व में अग्निपीड़ितों के बीच चूड़ा, गुड़, साड़ी, ब्लाउज एवं अन्य कपड़ों का वितरण किया।अग्नि पीड़ितों के बीच 'आप' ने वितरित की राहत सामग्री, 'आपका आंचल' संस्था ने भी किया सहयोग 2

- Sponsored Ads-

प्रतिनिधिमंडल में वरिष्ठ नेता कौशल किशोर सिंह यादव, प्रीति कुमारी, अर्चना कुमारी आदि शामिल थे। इस कार्य में स्थानीय मुखिया के अलावा आपका आंचल संस्था की सचिव कामिनी कुमारी आदि ने भरपूर सहयोग किया। मौके पर आप नेता आर एन सिंह ने स्थानीय प्रखण्ड और अनुमण्डल प्रशासन से अग्निपीड़ितों को अविलंब पर्याप्त राहत एवं आवास मुहैया करने तथा घायल लोगों को बेहतर इलाज की व्यवस्था की माँग की है।

शशिभूषण भारद्वाज 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article