बेगूसराय में शिक्षकों का सरकार के खिलाफ उग्र प्रदर्शन जारी

DNB Bharat

बेगूसराय से समाहरणालय के दक्षिणी द्वार पर अपनी मांगों को लेकर शिक्षक शिक्षिकाओं ने किया राज्य सरकार के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन।

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय में अपनी मांगों को लेकर लगातार नियोजित शिक्षकों के द्वारा प्रदर्शन किया जा रहा है और इसी कड़ी में आज भी प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षकों ने समाहरणालय के दक्षिणी द्वार पर धरना दिया एवं सरकार के विरोध में नारेबाजी की। शिक्षकों का आरोप है कि सरकार के द्वारा तानाशाही रवैया अपनाते हुए नए शिक्षक भर्ती अधिनियम 2023 को लागू कर शिक्षकों का दोहन करने का काम किया जा रहा है।

- Sponsored Ads-

बेगूसराय में शिक्षकों का सरकार के खिलाफ उग्र प्रदर्शन जारी 2

शिक्षक नेता सुरेश राय ने कहा जो शिक्षक वर्ष 2006 से ही अपनी सेवा दे रहे हैं अब उनको भी परीक्षा देने के लिए बाध्य किया जा रहा है। शिक्षकों ने कहा कि सरकार अगर बिना शर्त उनकी मांगों को नहीं मानती है तो आने वाले दिनों में शिक्षकों के द्वारा जिले से लेकर राज्य स्तर तक प्रदर्शन किए जाएंगे साथ ही साथ आगे होने वाले विधान मंडल सत्र में घेराव भी किया जाएगा।

बेगूसराय में शिक्षकों का सरकार के खिलाफ उग्र प्रदर्शन जारी 3

इतना ही नहीं शिक्षकों के द्वारा पटना आने जाने वाले सभी रास्तों को बंद कर प्रदर्शन किया जाएगा। शिक्षकों का आरोप है कि नीतीश एवं तेजस्वी की सरकार बनने के साथ ही उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के द्वारा शिक्षकों को आश्वस्त किया गया था कि उन्हें राज्यकर्मी का दर्जा दिया जाएगा एवं समान काम के लिए समान वेतनमान नियम लागू किया जाएगा। लेकिन अब उल्टे शिक्षकों का दोहन किया जा रहा है।

बेगूसराय संवाददाता सुमित कुमार बबलू

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article