कैमूर: छात्राओं को भोजन से पहले और भोजन के बाद धोने पड़ते हैं थाली, एसडीएम ने कहा करेंगे जांच

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क

शिक्षा में सुधार को लेकर सरकार बेहतर तरीके अपना रही है ताकि सरकारी विद्यालयों में बच्चों को बेहतर शिक्षा मिल सके लेकिन पढ़ाई के साथ-साथ विद्यालय जाने वाले छात्र-छात्राओं से खाने से पहले और खाने के बाद थाली धुलवाई जाती है।

- Sponsored Ads-

कैमूर: छात्राओं को भोजन से पहले और भोजन के बाद धोने पड़ते हैं थाली, एसडीएम ने कहा करेंगे जांच 2 मोहनिया नगर पंचायत के वार्ड नंबर 15 में संस्कृत मध्य विद्यालय का मामला है जहां बच्चों को उनके परिजन पढ़ाई करने के लिए भेजते हैं लेकिन विद्यालय में शिक्षक रसोईया का भी काम बच्चों से ही करवाते हैं बच्चों के खाने से पहले और खाने के बाद उनके थाली धोने के लिए रसोईया को जिम्मेदारी दी गई है लेकिन यह काम विद्यालय में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को खुद करनी पड़ती है।

कैमूर: छात्राओं को भोजन से पहले और भोजन के बाद धोने पड़ते हैं थाली, एसडीएम ने कहा करेंगे जांच 3विद्यालय में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं ने कहा कि हर रोज हम अपनी थाली खाने से पहले और खाने के बाद खुद धुलते और उस मामले में जिला शिक्षा पदाधिकारी के साथ हम लोग जाएंगे और क्या कुछ प्रक्रिया है उसके तहत जांच की जाएगी।

कैमूर संवाददाता देवब्रत तिवारी की रिपोर्ट

 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article