बछवाड़ा में भूख हड़ताल पर बैठे किसानों को बीडीओ ने जूस पिलाकर तुड़वाया अनशन, जल्द शुरू होगी सरकारी दर पर धान खरीद

DNB Bharat Desk

बछवाड़ा प्रखंड कार्यालय परिसर में पिछले दो दिनों से चल रहा किसानों का भूख हड़ताल समाप्त हो गया। प्रखंड विकास पदाधिकारी अभिषेक राज ने धरना स्थल पर पहुंचकर किसानों से वार्ता की और सरकारी दर पर धान खरीद शुरू करने का ठोस आश्वासन दिया। इसके पश्चात, बीडीओ ने भूख हड़ताल पर बैठे किसान शीलवंत कुमार, अजीत कुमार चौधरी, श्याम दर्शन कुमार, शुभम कुमार और रामनंदन सहनी को जूस पिलाकर उनका अनशन तुड़वाया।

- Sponsored Ads-

आंदोलन के दूसरे दिन भारी संख्या में किसान अपने धान की बोरियां लेकर प्रखंड मुख्यालय पहुंचे थे, जो सरकार की धीमी खरीद प्रक्रिया के प्रति उनके आक्रोश को दर्शाता है। किसानों ने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि सरकार अविलंब धान की खरीद सुनिश्चित नहीं करती है, तो वे प्रखंड कार्यालय के समक्ष धान जलाकर अपना विरोध प्रदर्शन करेंगे। भूख हड़ताल पर बैठे किसानो को संबोधित करते हुए किसान नेता अशोक कुमार ने कहा किकेंद्र सरकार ने बिहार के लिए धान अधिप्राप्ति का लक्ष्य में कटौती कर  45 लाख मीट्रिक टन से घटाकर 36 लाख मीट्रिक टन कर दिया है। सरकार द्वारा न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीद न करने के कारण किसानों को भारी आर्थिक नुकसान हो रहा है। जिस फसल की कीमत 24 रुपये प्रति किलो होनी चाहिए, उसे किसान 15 से 16 रुपये प्रति किलो की दर पर बिचौलियों को बेचने को मजबूर हैं।

बछवाड़ा में भूख हड़ताल पर बैठे किसानों को बीडीओ ने जूस पिलाकर तुड़वाया अनशन, जल्द शुरू होगी सरकारी दर पर धान खरीद 2आंदोलन में केवल धान खरीद ही नहीं, बल्कि खाद की अनुपलब्धता का मुद्दा भी प्रमुखता से उठा। किसान नेता अवध किशोर चौधरी ने आरोप लगाया कि बछवाड़ा क्षेत्र में खाद का कोटा कम कर दिया गया है। किसानो के फसल बुआई के समय डीएपी की कमी के कारण बुआई प्रभावित होती है। जब पटवन का समय आता है तो यूरिया के लिए किसानो को लम्बी लाइन लगाना पड़ता है या कालाबाजारी के कारण प्रति बोरी 100 से 200 रुपये अतिरिक्त चुकाने पड़ते हैं। भूख हड़ताल पर बैठे किसानो से मिलने पहुंचे व्यापार मंडल के अध्यक्ष शेखर राय ने किसानों को भरोसा दिलाया कि 1 अप्रैल से पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध कराई जाएगी और खरीद प्रक्रिया में तेजी लाई जाएगी। भूख हड़ताल के समर्थन पहुंचें विभिन्न राजनैतिक दलों और किसान संगठनों का व्यापक समर्थन मिला।

बछवाड़ा में भूख हड़ताल पर बैठे किसानों को बीडीओ ने जूस पिलाकर तुड़वाया अनशन, जल्द शुरू होगी सरकारी दर पर धान खरीद 3सीपीएम नेता उमेश कुमार कवि ने सरकार पर किसानों के साथ छल करने का आरोप लगाया। धरने में कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष संजय चौधरी, सुमित कुमार, पैक्स अध्यक्ष दीपक कुमार, अखिलेश कुमार , सुशील कुमार राय उर्फ मल्ली राय, चंद्रशेखर चौधरी,राजीव रंजन सिंह, विपिन सिंह, राजीव ईश्वर,रंधीर कुमार आदि दर्जनों किसान मौजूद थे।

Share This Article