डीएनबी भारत डेस्क
नालंदा के सिलाव थाना क्षेत्र इलाके के कडाहडीह गांव में ससुराल पक्ष के लोगों ने विवाहिता की हत्या कर दी। घटना के संबंध में मृतका विभा देवी के भाई जितेंद्र कुमार ने बताया कि पति सोनू कुमार के द्वारा व्यापार करने के लिए 2 लाख की मांग की जा रही थी रुपए नहीं देने के उपरांत विवाहिता के साथ अक्सर मारपीट और प्रताड़ित किया जा रहा था। विभा देवी के पति सोनू कुमार ने विवाहिता के भाई को भी जान से मारने की धमकी दी थी।
- Sponsored Ads-

विवाहिता ने इसकी शिकायतें भी अपने परिजनों से की थी बावजूद पति सास ससुर देवर के द्वारा विवाहिता देवी की हत्या कर उसके शव को रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया फिलहाल इस घटना की जानकारी राजगीर रेल थाना को दिया गया है।
नालंदा से ऋषिकेश
- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-