गंगा स्नान के दौरान डूबने एक व्यक्ति की मौत,शव की खोजबीन जारी

DNB Bharat Desk

गंगा स्नान के दौरान डूबने एक व्यक्ति की मौत,शव की खोजबीन जारी

 

डीएनबी भारत डेस्क

- Sponsored Ads-

खगड़िया जिले के परवत्ता में जहाँ एक तरफ रक्षा बंधन की खुशियां सभी जगह मनाया जा जा रहा है वही परवत्ता थाना के लगार के घर मे मातमी सन्नाटा छा गया है। जहा गंगा स्नान के दौरान डुबने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक व्यक्ति की पहचान परवत्ता थाना क्षेत्र के हरिणमार लगार गांव निवासी विभूति साह का पुत्र ब्रजेश कुमार के रूप में की गयी है।

ग्रामीणों ने बताया कि उक्त व्यक्ति गंगा स्नान के दौरान गहरे पानी में जाने के कारण डुब कर मौत हो गई। वही उक्त मृतक व्यक्ति का शव नहीं मिल सका है।वही स्थानीय लोगो की मदद से मृतक के शव की  खोजबीन किया जा रहा है। वही धटना की सूचना स्थानीय प्रशासन को दी गई।

गंगा स्नान के दौरान डूबने एक व्यक्ति की मौत,शव की खोजबीन जारी 2स्थानीय प्रशासन के द्वारा एसडीआरएफ टीम को बुलाया गया है और मृतक के शव की खोजबीन की जा रही है। घटना के बाद परिजनों का रोल रो कर बुरा हाल है। गांव में मातमी सन्नाटा छाया हुआ है।

खगड़िया संवादाता राजीव कुमार की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article