उपमुखिया ने आंगनबाड़ी केंद्र खोलने से संबंधित मांग पत्र सीडीपीओ को सौंपा

DNB Bharat

बेगूसराय के वीरपुर प्रखण्ड के गेंहरपुर पंचायत उपमुखिया ने हस्ताक्षरयुक्त मांग पत्र सीडीपीओ को सौंपा।

डीएनबी भारत डेस्क 
बेगूसराय जिला के वीरपुर प्रखंड क्षेत्र के गेंहरपुर पंचायत के उपमुखिया अजित महतो, वार्ड सदस्य प्रतिनिधि राम पुकार महतो ने संयुक्त रूप से वीरपुर सीडीपीओ पुनम कुमारी को वार्ड संख्या 12 खरमौली गांव में एक आंगनबाड़ी केंद्र खोलने से संबंधित सैकड़ों ग्रामीणों का हस्ताक्षरयुक्त मांग पत्र आवेदन सौंपा है।

सीडीपीओ को दिए गए मांग पत्र में ग्रामीणों ने लिखा है कि वार्ड संख्या 12 में आंगनबाड़ी केंद्र नहीं रहने से सरकार द्वारा संचालित विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभ और उससे संबंधित जानकारी से बच्चों और अभिभावक को वंचित होना पर रहा है। मांग पत्र सौंपे जाने के बाद उप मुखिया अजित महतो ने बताया कि सीडीपीओ ने आश्वासन दिया है की वरीय पदाधिकारी के संज्ञान में क्षेत्र की मांग दी जाएगी।

- Sponsored Ads-

बेगूसराय वीरपुर संवाददाता गोपल्लव झा

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article