तेघड़ा में फ्लाईओवर के लिये आंदोलन तेज करने का लिया गयख निर्णय

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय जिले के शनिवार को आयोजित तेघड़ा विकास संघर्ष समिति की बैठक में अनुमंडल मुख्यालय के अति व्यस्ततम तेघड़ा एनएच 28 चौक पर फ्लाईओवर बनाने की माँग को लेकर आंदोलन तेज करने का ऐलान किया गया। बैठक की अध्यक्षता तारकेश्वर प्रसाद सिंह ने की। बैठक को संबोधित करते हुये तेघड़ा विकास संघर्ष समिति के सचिव पवन ठाकुर ने कहा कि तेघड़ा एनएच 28 चौक अति व्यस्ततम चौक है जहाँ हमेशा सैकड़ों वाहनों एवं पैदल राहगीरों का आना जाना लगा रहता है।

तेघड़ा में फ्लाईओवर के लिये आंदोलन तेज करने का लिया गयख निर्णय 2ऐसी स्थिति में सड़क पार करना जोखिम भरा काम होता है। कई बार सड़क पार करते समय लोग दुर्घटना के शिकार हो जाते हैं। ऐसी स्थिति में यहाँ फ्लाईओवर का निर्माण अति आवश्यक है। अध्यक्ष तारकेश्वर प्रसाद सिंह ने कहा कि स्थानीय लोगों ने कई बार अधिकारियों एवं सरकार को ज्ञापन सौंपकर इस चौक पर फ्लाईओवर अथवा गोलंबर बनाने की माँग की है किन्तु अब तक इस माँग को पूरा नहीं किया गया।

तेघड़ा में फ्लाईओवर के लिये आंदोलन तेज करने का लिया गयख निर्णय 3बैठक में सर्वसम्मति से फ्लाईओवर के निर्माण के लिये धरना प्रदर्शन सहित अन्य उचित माध्यम से आंदोलन तेज करने का निर्णय लिया गया। बैठक में डॉ0 उग्रनारायण पंडित, पत्रकार अशोक कुमार, कृष्णनंदन मिश्रा, पत्रकार अशोक कुमार ठाकुर, सरोज कुमार पासवान, रंधीर मिश्रा, डॉ0 मो0 शाहिद अकबरी, प्रमोद कुमार, विभेष सिंह सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे।

बेगूसराय तेघड़ा संवाददाता शशिभूषण भारद्वाज की रिपोर्ट

Share This Article