मुख्यमंत्री विद्यालय सुरक्षा कार्यक्रम के तहत छात्रों के बीच चलाया गया स्वच्छता अभियान

DNB Bharat Desk

बेगूसराय जिले के भगवानपुर-मुख्यमंत्री विद्यालय सुरक्षा कार्यक्रम के तहत शनिवार को प्रखंड के मिडिल स्कूल मेहदौली, कन्या महेशपुर सहित अन्य विद्यालयों में चेतना सत्र के दौरान फोकल शिक्षक द्वारा हाथ धुलाई,माहवारी स्वच्छता, घर व परिवेश की स्वच्छता, पानी की स्वच्छता, शौचालय की स्वच्छता, रसोई घर की स्वच्छता,खुले में शौच से होने वाले खतरे एवं सुरक्षित मल का निपटान आदि की जानकारियां दी गई।

- Sponsored Ads-

इस दौरान फोकल शिक्षक ने कहा कि घरों में केवल शौचालय का निर्माण मात्र से स्वच्छता नहीं लाया जा सकता। शौचालय का उपयोग करने एवं शौच के बाद हाथों की अच्छी तरह से साफ- सफाई करने, घर के साथ आस पड़ोस की साफ सफाई जरूरी है।मानव मल से बीमारियों की फैलने की प्रबल संभावना रहती है।

मुख्यमंत्री विद्यालय सुरक्षा कार्यक्रम के तहत छात्रों के बीच चलाया गया स्वच्छता अभियान 2जरूरत है लोग नियमित रूप से शौचालय का इस्तेमाल करें व समाज में अन्य लोगों को खुले में शौच के प्रति जागरूक करें।ताकि लोग स्वच्छता अपनाकर स्वच्छ जीवन जी सके। मौके पर एचएम अशोक कुमार सिंह,प्रमोद कुमार साह,शिक्षक सुमन,अमर शंकर,अजनीश,नितेश,संगीता, श्वेता,प्रिया, शानू,पूनम सहित स्कूली बच्चे मौजूद थे।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article