समसा मुखिया दिनेश कुमार राय ने किया नाला निर्माण कार्य का शिलान्यास

DNB Bharat

15 वीं वित आयोग से योजना संख्या 1/22 योजना राशि 5 लाख 19 हजार 6 सौ रूपये से होना।

डीएनबी भारत डेस्क 

समसा एक पंचायत के वार्ड संख्या 10 में मनोज साह के घर से उपेन्द्र पोद्दार के घर तक नाला निर्माण कार्य का शिलान्यास शनिवार को पंचायत के मुखिया दिनेश कुमार राय ने सतीश कुमार पोद्दार मालीक के साथ मिलकर संयुक्त रूप से किया। मुखिया दिनेश कुमार राय ने कहा कि नाली का निर्माण 15 वीं वित आयोग से योजना संख्या 1/22 योजना राशि 5 लाख 19 हजार 6 सौ रूपये से होना है।

- Sponsored Ads-

उन्होंने कहा कि उक्त नाली निर्माण से ग्रामीणों को काफी सहुलियत मिलेगा। क्योंकि बरसात के महीने में सड़क पर पानी का जमाव होने के कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। जो नाला निर्माण के बाद समाप्त हो जाएगा। साथ ही उन्होंने कहा समसा एक पंचायत में विकास रफ्तार पकड़ लिया है। मौके पर सतीश कुमार पोद्दार मालीक, वार्ड सदस्य प्रतिनिधि पिन्टू पोद्दार, छोटू पोद्दार, अशोक साह, देवानंद झा, शंकर चौधरी सहित अन्य उपस्थित थे।

बेगूसराय मंसूरचक संवाददाता आशीष झा

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article