नालंदा: मामूली विवाद में दबंगों ने पूरे परिवार के साथ जमकर की मारपीट, आधे दर्जन लोग जख्मी

DNB Bharat Desk

 

पीड़ित ने एसपी कार्यालय पहुंचकर लगाए मदद की गुहार,सारे थाना क्षेत्र इलाके के सारे गांव की घटना।

डीएनबी भारत डेस्क

नालंदा जिले के सारे थाना क्षेत्र के सारे गांव में बदमाशों में मामूली विवाद में परिवार के साथ जमकर मारपीट की। बुधवार को पीड़ित परिवार एसपी कार्यालय पहुंचे और सुरक्षा देने और न्याय देने की गुहार लगाई।पीड़ित राजीव कुमार ने बताया कि भतीजा चंदन कुमार दुकान से दूध लाने के लिए गया था।

- Sponsored Ads-

नालंदा: मामूली विवाद में दबंगों ने पूरे परिवार के साथ जमकर की मारपीट, आधे दर्जन लोग जख्मी 2जब वापस लौट रहा था तो गाँव के दबंग ने उसे बुलाया जब उसके पास नहीं गया तो दबंगों ने उसे सड़क पर पिटाई की जब हम लोग उसके घर पहुँच कर समझाने गए तो हम लोगों के साथ भी मारपीट की और घर में घुसकर महिलाओं के साथ छेड़-छाड़ की।

नालंदा: मामूली विवाद में दबंगों ने पूरे परिवार के साथ जमकर की मारपीट, आधे दर्जन लोग जख्मी 3उन्होंने बताया कि जब मेरे बड़े भाई सारे बाज़ार से मिठाई की दुकान बंद करके लौट रहे थे तो उन्हें भी रास्ते में पकड़कर पिटाई कर दी।इस घटना के बाद पूरा परिवार काफी सहमा हुआ है क्योंकि थानास्तर पर थानाध्यक्ष के द्वारा कोई भी ठोस कार्रवाई नहीं की गई।

डीएनबी भारत डेस्क

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article