नालंदा: दहेज के खातिर नव विवाहिता की गला दबाकर हत्या, छह माह पूर्व हुई थी शादी

DNB Bharat Desk

 

पति के द्वारा दहेज में बुलेट और दो लाख रुपए की मांग की जा रही थी।

डीएनबी भारत डेस्क

नालंदा जिले के सिलाव थाना क्षेत्र इलाके के जिंदा बीघा गांव में दहेज के खातिर ससुराल पक्ष के लोगो ने नवविवाहिता की गला दबाकर हत्या कर दिया। दरअसल शेखपुरा जिले के बंगाली पर गांव निवासी सुरेंद्र यादव की पुत्री मुस्कान देवी की शादी जिंदा बीघा गांव निवासी गोरेलाल यादव के पुत्र सूरज यादव से 5 महीने पूर्व हुई थी।

- Sponsored Ads-

नालंदा: दहेज के खातिर नव विवाहिता की गला दबाकर हत्या, छह माह पूर्व हुई थी शादी 2मृतका के परिजनों का आरोप है कि पति सूरज यादव के द्वारा अक्सर दहेज को लेकर अपनी पत्नी को प्रताड़ित किया करता था। पति के द्वारा दहेज में बुलेट और दो लाख रुपए की मांग की जा रही थी। नहीं देने के उपरांत पति समेत ससुराल पक्ष के अन्य लोगों ने विवाहिता की गला दबाकर हत्या कर उसके शव को फांसी के फंदे से लटका दिया ताकि मामला सुसाइड का प्रतीत हो।

नालंदा: दहेज के खातिर नव विवाहिता की गला दबाकर हत्या, छह माह पूर्व हुई थी शादी 3फिलहाल पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है।

ऋषिकेश संवाददाता नालंदा

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article