पंचायत भवन नुरपूर में संचालित होगी एपीएचसी महना

DNB Bharat

स्वास्थ्य केन्द्र बरौनी को पुराने किराए की भवन स्थानांतरित कर वैकल्पिक व्यवस्था के तहत पंचायत भवन में संचालित करने को लेकर एक आवश्यक बैठक आयोजित किया गया।

डीएनबी भारत डेस्क 

बरौनी प्रखण्ड क्षेत्र अन्तर्गत नुरपूर पंचायत भवन में अतिरिक्त स्वास्थ्य केन्द्र बरौनी को पुराने किराए की भवन स्थानांतरित कर वैकल्पिक व्यवस्था के तहत पंचायत भवन में संचालित करने को लेकर एक आवश्यक बैठक आयोजित किया गया। बैठक की अध्यक्षता स्थानीय पंसस सह प्रखण्ड प्रमुख अनिता देवी ने किया।

- Sponsored Ads-

बैठक में शामिल हुए प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी बरौनी डाॅ संतोष कुमार झा ने कहा कि अतिरिक्त स्वास्थ्य केन्द्र महना को तत्काल प्रभाव से ख़ाली कराते हुए किसी सरकारी भवन में संचालित करने का निर्देश विभाग द्वारा प्राप्त हुआ है। इस आलोक में स्थानीय जनप्रतिनिधि, समाजसेवी एवं अन्य गणमान्यजन की उपस्थिति में स्थान चिन्हित करने का निर्देश दिया गया था।

वहीं इस संबंध में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया है कि तत्काल प्रभाव से कार्रवाई करते हुए किराए के मकान को खाली कर पंचायत भवन के दो कक्षों में स्वास्थ्य केन्द्र संचालित किया जाएगा। जिस पर मुखिया नुरपूर शंकर कुमार ने अपनी सहमति देते हुए पंचायत भवन के दो कक्षों में स्वास्थ्य केन्द्र संचालित करने का निर्देश दिया है।

मौके पर प्रमुख प्रतिनिधि शैलेश कुमार, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी बरौनी डाॅ संतोष कुमार झा, समाजसेवी राजकिशोर सिंह, नीरज कुमार सिंह, आनन्दी सिंह, राम मिथुन कुमार, सुनील कुमार साह, रामनाथ ठाकुर, गंगा शंकर पासवान, अजय सिंह, एएनएम सीमा कुमारी, स्टाफ नर्स मानवेंद्र सिंह, बीएमसी युनिसेफ सुधीर कुमार, बीएचएम सुबीर कुमार पंकज सहित दर्जनों की संख्या में ग्रामीण और समाजसेवी उपस्थित थे।

बेगूसराय बीहट संवाददाता धर्मवीर कुमार 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article