बेगूसराय में अपराधियों की पीटाई से घायल युवक की ईलाज के दौरान हुई मौत

DNB Bharat

बेगूसराय जिला के मुफस्सिल थानाक्षेत्र अंतर्गत बासुदेवपुर गांव की घटना, मृतक युवक नीतीश 4 जून की संध्या दूध लाने जा रहा था उसी समय बदमशों ने उसकी बेरहमी कर दी थी पिटाई।

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय में अपराधियों की पिटाई से घायल युवक नीतीश कुमार की बीती रात इलाज के क्रम में मौत हो गई। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बासुदेवपुर गांव की है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि बच्चों के मामूली विवाद में आरोपियों के द्वारा घटना को अंजाम दिया गया था।

- Sponsored Ads-

बेगूसराय में अपराधियों की पीटाई से घायल युवक की ईलाज के दौरान हुई मौत 2

बताया जा रहा है कि नीतीश कुमार 4 जून की संध्या दूध लाने के लिए दूध सेंटर पर जा रहा था उसी वक्त आरोपी विपिन कुमार उर्फ कईलू एवं उनके दोनों पुत्रों ने लोहे की रॉड से हमला कर पहले बाइक से गिरा दिया और फिर नीतीश की जमकर पिटाई कर दी।

बेगूसराय में अपराधियों की पीटाई से घायल युवक की ईलाज के दौरान हुई मौत 3

इतना ही नहीं आरोपियों के द्वारा जान से मारने के लिए ले जाया जा रहा था लेकिन उसी वक्त कुछ लोगों ने देख लिया और किसी तरह नीतीश कुमार को छुड़ाकर उसके परिजनों को इसकी सूचना दी। तत्पश्चात परिजनों ने उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया था जहां बीती रात उसकी मौत हो गई।

मृतक के परिजनों के अनुसार आरोपी विपिन कुमार उर्फ कैलू अपराधी प्रवृत्ति के व्यक्ति हैं और पहले भी कई घटनाओं में उसकी संलिप्तता सामने आई है। फिलहाल उक्त घटना के बाद जहां परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है वहीं पुलिस ने तत्परता से पूरे मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

बेगूसराय संवाददाता सुमित कुमार बबलू

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article