बेगूसराय में संदिग्ध परिस्थिति में एक व्यक्ति की मौत, पुलिस मामले की जाँच में जुटी

DNB Bharat Desk

 

घटना भगवानपुर थाना क्षेत्र के हरिचक की है ।

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय में एक बार फिर संदिग्ध परिस्थिति में एक व्यक्ति की मौत हो गई । घटना भगवानपुर थाना क्षेत्र के हरिचक की है । उक्त मामले में परिजनों के द्वारा बताया गया कि मृतक राम प्रताप महतो बीते शाम संजत चौक पर गए थे। और जैसे ही वह चौक से वापस घर लौटे उनके सीने एवं पेट में जलन होने लगी। आनन फानन में परिजनों के द्वारा उन्हें ग्रामीण चिकित्सक से दिखाया गया ।

- Sponsored Ads-

बेगूसराय में संदिग्ध परिस्थिति में एक व्यक्ति की मौत, पुलिस मामले की जाँच में जुटी 2लेकिन ग्रामीण चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए बेगूसराय या दलसिंहसराय ले जाने की बात कही। लेकिन जैसे ही परिजन उन्हें इलाज के लिए बेगूसराय ले जा रहे थे इसी क्रम में रास्ते में ही उनकी मौत हो गई । परिजनों ने बताया कि राम प्रताप महतो शराब के आदि व्यक्ति थे और लगातार शराब का सेवन भी करते थे । हालांकि परिजनों के द्वारा मौत की वजह को स्पष्ट नहीं किया गया है ।

बेगूसराय में संदिग्ध परिस्थिति में एक व्यक्ति की मौत, पुलिस मामले की जाँच में जुटी 3घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय भेज दिया है तथा आगे की छानबीन में जुट गई है । अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा की राम प्रताप महतो की मौत किन परिस्थितियों में हुई है ।

बेगूसराय भगवानपुर संवाददाता गणेश प्रसाद की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article